
'हाउसफुल 5' मंडे टेस्ट में पास या फेल? 'स्काईफोर्स' को पछाड़ कमाए इतने करोड़
साजिद नाडियाडवाला की हिट फ्रेंचाइजी 'हाउसफुल' की पांचवीं किस्त 'हाउसफुल 5' के मंडे टेस्ट का रिपोर्ट कार्ड सामने आ गया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' ने पहले वीकेंड पर जिस हिसाब से कमाई, उससे कयास लगाए जा रहे थे कि ये फिल्म थिएटर्स में लंबे समय तक टिके रहने वाली है।
Image: X
फर्स्ट वीकेंड पर अच्छे खासे दर्शक फिल्म देखने पहुंचे। इसका असर वीकेंड की कमाई में नजर आया। इतना ही नहीं, इस मल्टीस्टारर फिल्म का कलेक्शन इस साल बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड में काफी ऊपर दर्ज हुआ।
Image: XAdvertisement
सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पाचंवी किस्त 'हाउसफुल 5' सिनेमाघरों में अपना दूसरा वीकेंड भी बिता चुकी है। अब दमदार वीकेंड के बाद वर्किंग डेज में 'हाउसफुल 5' की कमाई में गिरावट देखी जा रही है।
Image: Instagram
फिल्म के 11वें दिन के आकंड़े सामने आ गए हैं। sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे सोमवार को 4.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया। 'हाउसफुल 5' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 158.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
Image: InstagramAdvertisement
'हाउसफुल 5' 'अक्की' की फिल्म 'स्काई फोर्स' की तुलना में 11वें दिन की कमाई काफी आगे है। मालूम हो कि 'स्काई फोर्स' 11वें दिन महज 1.6 करोड़ ही जमा कर पाई थी।
Image: X
'हाउसफुल 5' का जादू सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी चल रहा है। फिल्म के कलेक्शन ने दुनियाभर में 240 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।
Image: Instagram
मेकर्स के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला की हिट फ्रेंचाइजी हाउसफुल की पांचवीं किस्त 'हाउसफुल 5' ने दुनियाभर में 244.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।