
अपडेटेड 5 June 2025 at 17:21 IST
Housefull 5 Box Office: एडवांस बुकिंग में कहां तक पहुंची फिल्म, क्या बनेगी अक्षय कुमार के करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनर?
Housefull 5 Box Office Prediction: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' कल बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म के दो वर्जन रिलीज किए जाएंगे। इससे पहले जान लीजिए कि एडवांस बुकिंग में फिल्म का क्या हाल है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को कल दो अलग-अलग वर्जन के साथ रिलीज किया जा रहा है। ये एक मर्डर मिस्ट्री है और दोनों वर्जन में अलग-अलग कातिल होते हैं।
Image: X
तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ‘हाउसफुल 5’ के एडवांस बुकिंग नंबर सामने आने लगे हैं जो ठीकठाक हैं। Sacnilk की माने तो, दोनों वर्जन को मिलाकर, ‘हाउसफुल 5’ ने अबतक करीब 9.84 करोड़ रुपये के टिकट बेचे।
Image: InstagramAdvertisement

एडवांस बुकिंग में फिल्म ‘हाउसफुल 5’ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। फिल्म को रिलीज होने में 24 घंटे का भी समय नहीं बचा है लेकिन अबतक इसने 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छुआ है।
Image: Instagram
‘हाउसफुल 5’ को कथित तौर पर 5000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। ये अक्षय की सबसे बड़ी रिलीज होगी। 7 जून को बकरा ईद है तो इसका भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस को काफी फायदा मिलने वाला है।
Image: InstagramAdvertisement

ट्रेड ऐनालिस्ट की माने तो, ‘हाउसफुल 5’ पहले दिन 22-24 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। हालांकि, फिल्म की हाइप और सस्पेंस देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा था कि ये 30 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग करेगी।
Image: X
22-24 करोड़ की ओपनिंग के साथ ये खिलाड़ी कुमार के करियर की चौथी सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है। इससे पहले ‘मिशन मंगल’ (29.16 करोड़), ‘सूर्यवंशी’ (26.29 करोड़) और ‘गोल्ड’ (25.25 करोड़) जैसी फिल्में हैं।
Image: Instagram
इस बार मेकर्स फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के दो वर्जन एक साथ रिलीज कर रहे हैं जिन्हें उन्होंने नाम दिया है ‘हाउसफुल 5A’ और ‘हाउसफुल 5B’। ये कुछ ऐसा है जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहली बार हुआ है।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 June 2025 at 17:21 IST