
Housefull 5 Day 9: दूसरे शनिवार आया कमाई में उछाल, आज अपनी OMG 2 का लाइफटाइम कलेक्शन पछाड़ देंगे अक्षय कुमार?
Housefull 5 Box Office Collection Day 9: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' के नौवें दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर सामने आ चुके हैं जिसमें हल्की बहुत ग्रोथ देखी जा रही है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक 'हाउसफुल' का पांचवां पार्ट बड़े पर्दे पर धमाल मचा रहा है। इस बार मेकर्स ने फिल्म में एक मर्डर मिस्ट्री दिखाई है जिसमें खूब कॉमेडी का तड़का लगाया गया है।
Image: Republic
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो चुके हैं। अब ये 150 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच चुकी है।
Image: XAdvertisement
Sacnilk ने 'हाउसफुल 5' के डे 9 के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। इनकी माने तो, फिल्म ने रिलीज के बाद दूसरे शनिवार यानि नौवें दिन करीब 62.83% की ग्रोथ दिखाते हुए 9.77 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Image: X
आठवें दिन 'हाउसफुल 5' ने 6 करोड़ रुपये कमाए थे। अब वीकेंड शुरू हो चुका है तो इसके बॉक्स ऑफिस नंबर में भी इजाफा देखने के लिए मिल रहा है। अब इसका टोटल कलेक्शन 143.02 करोड़ रुपये हो चुका है।
Image: instagramAdvertisement
आज रविवार है तो 'हाउसफुल 5' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और बढ़ने की उम्मीद है। इसे देखकर आसानी से कहा जा सकता है कि आज फिल्म 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा तो पार कर ही लेगी।
Image: youtubeइसी के साथ आज खिलाड़ी कुमार अपनी हिट फिल्म OMG 2 का लाइफटाइम कलेक्शन भी पीछे छोड़ सकते हैं। पंकज त्रिपाठी स्टारर ने 151.16 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था।
Image: IMDb