
अपडेटेड 14 June 2025 at 07:23 IST
Housefull 5 Day 8: एक हफ्ते में अक्षय कुमार की फिल्म ने किया कमाल, 150 करोड़ के आंकड़े से कितनी दूर?
Housefull 5 Box Office Collection Day 8: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। एक वीक में इसने कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया?
- फोटो गैलरी
- 1 min read

फिल्म 'हाउसफुल 5' एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें कॉमेडी का तड़का भी खूब लगाया गया है। इसका निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है जिसमें रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं।
Image: X
अब फिल्म 'हाउसफुल 5' को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है। Sacnilk ने डे 8 के अर्ली ट्रेंड शेयर कर दिए हैं जिसमें दिख रहा है कि फिल्म की कमाई में दिन पर दिन गिरावट देखी जा रही है।
Image: XAdvertisement

शुरुआती आंकड़ों की माने तो, आठवें दिन यानि दूसरे शुक्रवार को फिल्म 'हाउसफुल 5' ने केवल 6 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
Image: instagram
सात दिनों के बाद फिल्म 'हाउसफुल 5' ने बॉक्स ऑफिस पर 127.25 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था। अब आठवें दिन के नंबर मिलाने के बाद इसका टोटल कलेक्शन 133.25 करोड़ रुपये हो चुका है।
Image: XAdvertisement

मेकर्स की नजरें इस वीकेंड पर हैं जिसमें फिल्म 'हाउसफुल 5' की कमाई का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, जिस स्पीड में फिल्म आगे बढ़ रही है, 150 करोड़ रुपये क्रॉस करना इतना भी आसान नहीं लग रहा।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 June 2025 at 07:21 IST