
अपडेटेड 6 June 2025 at 23:03 IST
Housefull 5 Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही हाउसफुल हुए सिनेमाघर! छापे इतने नोट, बनी फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनर
Housefull 5 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ ने आते ही सिनेमाघरों में धमाका मचा दिया है। पहले दिन ही इसने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक है ‘हाउसफुल’ जिसका पांचवा पार्ट आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। इस बार उसने दो अलग-अलग क्लाइमैक्स के साथ रिलीज होकर इतिहास भी रच दिया है।
Image: IMDb
‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन अहम रोल में नजर आ सकते हैं। ये एक मर्डर मिस्ट्री है जिसके रिव्यू ज्यादातर पॉजिटिव ही सुनने को मिल रहे हैं।
Image: RepublicAdvertisement

अब ‘हाउसफुल 5’ के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुका है। Sacnilk ने ‘हाउसफुल 5’ के ओपनिंग कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े साझा किए हैं जिनमें कल तक बदलाव हो सकता है।
Image: Instagram
अब तक सामने आए अर्ली ट्रेंड की माने तो, तरुण मनसुखानी द्वारा निर्देशित ‘हाउसफुल 5’ ने पहले दिन भारत में करीब 23 करोड़ रुपये का धुआंधार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
Image: XAdvertisement

इसी के साथ ये ‘हाउसफुल’ फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है। इससे पहले हाउसफुल (10 करोड़), हाउसफुल 2 (12.19 करोड़), हाउसफुल 3 (15.23 करोड़) और हाउसफुल 4 (19.08 करोड़) की ऐसी ओपनिंग रही।
Image: Republic
23 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ ‘हाउसफुल 5’ इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। इससे पहले छावा (31 करोड़) और सिकंदर (26 करोड़) हैं।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 June 2025 at 23:03 IST