
अपडेटेड 1 March 2025 at 14:03 IST
'वो बहुत अच्छे इंसान', समय रैना के सपोर्ट में उतरे कृष्णा अभिषेक, बोले- उनके व्यूअर्स अलग, वो ये सब जानबूझकर...
'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में रणवीर इलाहाबादिया के वल्गर कमेंट के बाद से बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉमेडियन ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का सपोर्ट किया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

समय रैना के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में वल्गर कमेंट के बाद से बवाल मचा हुआ है। इसके चलते इलाहाबादिया समेत कई लोग कानूनी पचड़े में भी फंस गए हैं। इस बीच कृष्णा अभिषेक ने समय का सपोर्ट किया है।
Image: Varidner Chawla
कृष्णा ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में हुए विवाद पर बात की। उन्होंने समय को अच्छा इंसान बताया। उन्होंने खुलासा किया कि वो खुद भी इस शो में जाने वाले थे लेकिन तबियत खराब होने के चलते नहीं जा पाए।
Image: InstagramAdvertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमेडियन ने कहा, 'वो बहुत प्यारे इंसान है। उनके (समय रैना) रोस्ट के बारे में एक अच्छी बात यह है कि वो अब भी सभी की इज्जत करते हैं। वो एक बहुत अच्छे इंसान हैं।' Image: Instagram

कृष्णा ने आगे कहा, 'वो हमारे शो 'लाफ्टर शेफ 2'में आने वाले हैं। मैं 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में जाने वाला था। लेकिन मेरी तबियत ठीक नहीं थी इसलिए मैं नहीं जा सका। उन्होंने मुझे अपने शो में बुलाया था।'
Image: InstagramAdvertisement

कॉमेडियन ने उनका सपोर्ट करते हुए कहा, 'मुझे समय रैना का शो पसंद है। गाली-गलौच ठीक है भई। उनके व्यूअर्स अलग हैं। वो ये सबकुछ जानबूझकर नहीं करते हैं। लोग उनकी बातों का बुरा नहीं मानते हैं। Image: Instagram

कृष्णा ने आगे उनके शो में जाने की इच्छा जताते हुए कहा कि 'मैं उनके शो में जाना चाहता हूं। उम्मीद है कि अगर ऐसा होता है तो मैं बतौर गेस्ट वहां जरूर जाऊंगा।' Image: Instagram

'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में रणवीर इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी के बाद समय रैना ने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब से हटा दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने अगले नोटिस तक शो प्रसारित करने से मना कर दिया था।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 1 March 2025 at 14:03 IST