
Hansika Motwani: ‘मुझे अफसोस नहीं, अब खुश हूं…’; तलाक के बाद मिले तरह-तरह के ताने, अब हंसिका ने तोड़ी चुप्पी
Hansika Motwani on Divorce: मशहूर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से तलाक ले लिया है। सेपरेशन के बाद एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जिसपर अब उन्होंने चुप्पी तोड़ दी है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
हंसिका मोटवानी ने दिसंबर 2022 में जयपुर में धूमधाम से रॉयल वेडिंग की थी। हालांकि, मार्च 2026 में उनका और बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया का तलाक हो गया।
Image: instagram
खबरों की माने तो, हंसिका और सोहेल 2024 से ही अलग-अलग घरों में रह रहे थे। तलाक के बाद एक्ट्रेस को लोगों ने तरह-तरह के ताने दिए,ये तक कहा कि ‘उन्होंने अपनी दोस्त का घर तोड़ा इसलिए उनका घर भी नहीं बसा’।
Image: instagramAdvertisement
अब हंसिका ने हॉटरफ्लाई से बातचीत में ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी। 'द मेल फेमिनिस्ट' के एपिसोड में एक्ट्रेस ने कहा कि ‘लोगों को क्लिकबेट चाहिए था, उन्हें मिल गया। उन्हें हेडलाइन चाहिए थी, उन्हें मिल गई’।
Image: Instagram
हंसिका ने कहा- ‘मैंने कभी इस पर सफाई नहीं दी, और न ही दूंगी। कोई बात नहीं, मुझे कोई अफसोस नहीं है। गलत ट्रेन पर चढ़ने के बाद उससे उतर जाना बेहतर है, बजाय इसके कि आप कष्ट सहें’।
Image: instagramAdvertisement
हंसिका ने कहा कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता। उनके पास परिवार का सपोर्ट है और वो जहां हैं खुश हैं। एक्ट्रेस से जब ये पूछा गया कि क्या वो प्यार को दूसरा मौका देना चाहेंगी तो उन्होंने हामी भरी।
Image: instagram
हंसिका ने कहा कि अगर किस्मत में होगा तो उन्हें प्यार जरूर मिलेगा। उन्हें प्यार पर यकीन है क्योंकि ये खूबसूरत होता है। उन्होंने कहा कि जब सही समय होगा तो यूनिवर्स उनका मार्गदर्शन करेगा।
Image: instagram