
Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: 'पेड्डी' की रफ्तार के सामने डटकर खड़ी है वरुण की रोम-कॉम, जानें मंगलवार को कुल कितनी रही कमाई?
Peddi Vs Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ एक्शन और थ्रिल से भरपूर 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ वरुण की रोमांटिक-कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' भी इस आंधी के सामने मजबूती से अपने पैर जमाए हुए है। तो चलिए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कैसा प्रदर्शन किया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
'पेड्डी' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह कामयाब रही है।
Image: Social Media
छठे दिन (मंगलवार) को फिल्म ने 7,554 शोज के साथ शानदार प्रदर्शन किया और भारत में ₹9.65 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। विदेशी बाजारों में भी फिल्म का जलवा कायम है, जहां इसने ₹1.00 करोड़ की कमाई की।
Image: Social Media
Advertisement
'पेड्डी' ने नेट कमाई ₹179.35 करोड़ की। भारत में कुल ग्रॉस कमाई ₹213.23 करोड़ रही। ओवरसीज ₹48.00 करोड़ और दुनियाभर में ₹261.23 करोड़ कमाई की।
Image: Social Media
'पेड्डी' जैसी बड़ी फिल्म के सामने वरुण की रोम-कॉम 'है जवानी तो इश्क होना है' भी हार मानने को तैयार नहीं है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है।
Image: Social MediaAdvertisement
अपने 5वें दिन इस फिल्म ने 7,565 शोज के जरिए भारत में ₹3.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। शोज की संख्या के मामले में यह 'पेड्डी' को पूरी टक्कर दे रही है।
Image: Social Media
रोमांटिक जॉनर होने के बावजूद यह फिल्म अपनी टार्गेट ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही है। वरुण की फिल्म ने भारत में कुल नेट कमाई ₹31.00 करोड़ रही।
Image: Social Media
भारत में कुल ग्रॉस कमाई ₹36.92 करोड़, ओवरसीज कमाई ₹9.50 करोड़ और दुनियाभर में कुल कमाई ₹46.42 करोड़ रही।
Image: Social Media
जहां 'पेड्डी' 260 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड आंकड़ा पार करके ब्लॉकबस्टर की राह पर तेजी से दौड़ रही है, वहीं 'है जवानी तो इश्क होना है' ने भी 46 करोड़ रुपये से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई की।
Image: Social Media
इसी के साथ साबित कर दिया है कि अच्छी रोमांटिक कॉमेडी के लिए दर्शकों के दिलों में हमेशा जगह होती है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में अपनी-अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं।