
ठंडा हुआ मामी सुनीता का गुस्सा! भांजे कृष्णा अभिषेक से मिलकर बोलीं गोविंदा की पत्नी- 14 साल का वनवास खत्म…VIDEO
Krushna Abhishek-Sunita Ahuja: गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच का मनमुटाव किसी से छिपा नहीं है। सालों तक मामा-भांजे के बीच दूरियां बनी रहीं जो कुछ समय पहले ही कम हुई हैं। अब मामी सुनीता आहूजा की नाराजगी भी खत्म हो गई है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
मामा-भांजे गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच तो झगड़ा खत्म हो गया था लेकिन सुनीता आहूजा (गोविंदा की पत्नी) लंबे समय तक कॉमेडियन से नाराज रहीं। हालांकि, अब लग रहा है कि उनका गुस्सा भी ठंडा हो गया है।
Image: instagram
रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ’ के सेट पर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह को हाल ही में अपनी मामी सुनीता आहूजा के साथ देखा गया था जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Image: instagramAdvertisement
फैंस सुनीता को अपने भांजे कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ देखकर काफी हैरान रह गए। तीनों ने मुस्कुराते हुए पैपराजी के लिए पोज दिए हैं।
Image: instagram
मीडिया को देखते हुए सुनीता आहूजा कहती हैं- “14 साल के बाद आज वनवास खत्म हुआ है”। इसके बाद कश्मीरा शाह मजाकिया अंदाज में कहती हैं- ‘किसी और का शुरू होगा’।
Image: instagramAdvertisement
ये सुनते ही सुनीता आहूजा, कृष्णा अभिषेक और उनकी वाइफ कश्मीरा शाह जोर-जोर से हंसने लग जाते हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब परिवार में आखिरकार मनमुटाव खत्म हो चुका है।
Image: instagram