
'पत्नी के साथ उठाए जूठे बर्तन, टॉयलेट तक की करी सफाई...' 13 डॉलर के लिए दर-दर भटका था ये सुपरस्टार, अब छलका दर्द
अभिनेता और गायक गिप्पी ग्रेवाल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' को लेकर चर्चा में हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने उन दिनों को याद किया जब वह कनाडा में आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने और उनकी पत्नी ने परिवार चलाने के लिए छोटे-छोटे काम किए। आइए जानते हैं कि इंटरव्यू में उन्होंने क्या कहा।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अपनी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' के प्रमोशन के दौरान, गिप्पी ग्रेवाल ने कनाडा के उन मुश्किल दिनों को याद किया जब उन्हें घर चलाने के लिए छोटे-मोटे काम करने पड़े थे।
Image: instagram
गिप्पी ने बताया कि शुरुआती दौर में वे अपनी पत्नी रवनीत के साथ सुबह-सुबह अखबार बांटने जाते थे। उनके लिए यह काम साथ समय बिताने का एक जरिया भी था।
Advertisement
गिप्पी की पत्नी रवनीत ने भी उनका पूरा साथ दिया। दोनों मॉल में सफाई करते थे। बाकी के कामों में उन्हें 8 डॉलर मिलते थे, लेकिन मॉल में सफाई करने के उन्हें 13 डॉलर मिलते थे।
Image: Instagram
गिप्पी की पत्नी रवनीत ने भी परिवार के लिए खूब स्ट्रगल किए। उन्होंने सबवे में काम करने के साथ-साथ सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी भी की थी।
Image: instagramAdvertisement
गिप्पी और रवनीत की शादी 2007 में हुई थी। आज वे अपने तीन बच्चों, एकम, शिंदा और गुरबाज के साथ एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। उनके बेटे भी अब कला के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं।
Image: Instagram
गिप्पी ग्रेवाल की मोस्टअवेटेड कॉमेडी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 4' 26 जून को रिलीज होगी, जिसमें गिप्पी के साथ बिन्नू ढिल्लों भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Image: instagram