
'मर्दों से नफरत है, प्यार में दिल टूटा है...' रोते हुए 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द
Nehal Vadoliya: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 'गंदी बात 3' जैसे शोज में नजर आ चुकीं मशहूर एक्ट्रेस नेहल वडोलिया इन दिनों एक बहुत ही मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में दर्द आंसुओं के रूप में बाहर आया है, जहां उन्होंने अपने करियर के स्ट्रगल से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने मर्दों से नफरत और प्यार में दिल टूटने की बात कही है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या- क्या खुलासे किए हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
पर्सनल लाइफ पर बात करते हुए नेहल वडोलिया अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं। उन्होंने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि उन्हें अब मर्दों से नफरत हो चुकी है, क्योंकि प्यार में उनका दिल बुरी तरह से टूटा है।
Image: instagram
नेहल को टीवी और ओटीटी की दुनिया में एक बोल्ड एक्ट्रेस के रूप में जाना जाता है। उन्होंने वेब सीरीज 'गंदी बात 3' में जलवा बिखेरा था। लेकिन आज यही बोल्ड इमेज उनके करियर के लिए एक बड़ी रुकावट बन गई है।
Image: instagramAdvertisement
नेहल ने बताया कि इमेज के कारण काम मिलने में परेशानी हो रही है। दुख जाहिर करते हुए कहा कि बोल्ड कंटेंट का हिस्सा होने का उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ा। उन्हें अब शोज नहीं मिल रहे हैं और परेशान हैं।
Image: instagram
एक पॉडकास्ट में स्थिति को साफ करते हुए बताया कि वह पिछले 4 सालों से टेलीविजन इंडस्ट्री से पूरी तरह दूर हैं। उन्होंने कहा कि स्क्रीन पर नजर न आने के पीछे बहुत सारे अलग-अलग और पर्सनल रीजन्स रहे हैं।
Advertisement
उन्होंने समझाया कि चाहे आप बोल्ड इंडस्ट्री में हों या किसी और फील्ड में, टीवी पर अगर आप एक बार किसी खास तरह का किरदार निभा लेते हैं, तो आपको टाइपकास्ट कर दिया जाता है। दूसरा काम नहीं मिलता।
Image: instagram
फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर कोई एक्टर सिर्फ एक्शन फिल्में ही करता रहेगा, उसकी एक के बाद एक वैसी ही फिल्में आएंगी, दर्शक भी उसे उसी एक ही तरह के किरदार में बार-बार देखना पसंद नहीं करेंगे।
Image: instagram
नेहल का मानना है कि दर्शक हमेशा कुछ नया देखना चाहते हैं। कलाकार भी खुद कुछ अलग करना चाहते हैं। वह खुद भी नया, अलग करने की कोशिश कर रही थीं, उस कोशिश के चक्कर में स्थिति उलट गई और हाथ से काम चला गया।
Image: instagram