
Rashmika-Vijay Engagement: सामने आईं रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की सगाई की पहली तस्वीरें? मुस्कुराता दिखा कपल
Rashmika Mandanna-Vijay Devarakonda Engagement: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सगाई की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। फैंस बेताब होकर कपल की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के रिलेशनशिप को लेकर सालों से तरह-तरह की अफवाहें सुनने को मिलती रही हैं। अब खबरें हैं कि कपल ने इंगेजमेंट कर ली और अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
Image: Republic
जहां फैंस रश्मिका और विजय की सगाई की खबरों से फूले नहीं समा रहे हैं। वहीं अब कपल की रिंग सेरेमनी से कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। हालांकि, हम आपको बता दें कि ये सारी तस्वीरें नकली हैं।
Image: XAdvertisement
फैंस ने AI से कुछ तस्वीरें बनाई हैं जिसमें रश्मिका और विजय ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में कपल ने वरमाला भी पहनी हुई है। ये सारी तस्वीरें फैंस ने प्यार से बनाई हैं और ये सारी फेक हैं।
Image: X
खबरों की माने तो, रश्मिका और विजय ने हैदराबाद में निजी समारोह में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। इसमें कथित तौर पर परिवार ही शामिल था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी अगले साल फरवरी में होने की उम्मीद है।
Image: XAdvertisement
विजय हाल ही में परिवार के साथ श्री सत्य साई बाबा की महासमाधि के दर्शन करने के लिए पुट्टपर्थी स्थित प्रशांति निलयम आश्रम पहुंचे थे। वहां उनके हाथ में रिंग देखकर सगाई की खबरों पर मुहर सी लग गई है।
Image: X