
अपडेटेड 17 June 2025 at 10:06 IST
जावेद जाफरी का आलीशान घर देख फराह खान के उड़े होश, बोलीं- तुम से ही शादी कर लेती अगर...
फराह खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर पॉपुलर एक्टर जावेद जाफदी के आलीशान घर का खूबसूरत टूर दिया है। यहां तक कि फराह खुद भी उनका होम टूर कर हैरान रह गईं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

पॉपुलर कोरियोग्राफर फराह खान अपने व्लॉग्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। दिलचस्प बात ये है कि उनके कुक दिलीप भी व्लॉग के जरिये फेमस हो गए हैं। Image: yt/grab

अब हाल ही में फराह खान मशहूर एक्टर जावेद जाफरी के घर पहुंचीं। उन्होंने उनकी फैमिली से मुलाकात की और खूब गपशप की। इस दौरान जावेद दिलीप से मिलकर बेहद खुश दिखे। Image: YT/GRAB
Advertisement

फराह खान ने घर में एंट्री के साथ ही जावेद का होम टूर किया। उन्होंने अपने दर्शकों को उनके लैविश और लग्जूरियस घर की शानदार झलक दिखाई। दिलीप का आलीशान घर देख फराह हैरान रह गईं। Image: YT/GRAB

फराह ने जावेद का घर देख मजाकिया अंदाज में कहा, 'अगर ये घर मुझे मिलता तो मैं तुमसे ही शादी कर लेती।' इसके बाद दोनों खिलखिलाकर हंसने लगे। Image: YT/GRAB
Advertisement

एक्टर जावेद जाफरी ने फराह को घर की बालकनी दिखाई। उन्होंने अपने घर से सिनिक व्यूज दिखाए और बताया कि उनकी बालकनी से कृति सेनन समेत अन्य स्टार्स के घर दिखते हैं। Image: YT/GRAB

इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के लेजेंडरी दिवंगत एक्टर्स के बंगले दिखाए। उन्होंने बिल्डिंग्स दिखाते हुए कहा कि ये पहले दिलीप कुमार और ऋषि कपूर का बंगला हुआ करता था। Image: YT/GRAB

बता दें कि फराह ने जावेद और उनकी फैमिली के साथ खूब बातचीत की और लजीज मटन चाप, चिकन बिस्किट का लुत्फ उठाया। Image: YT/GRAB
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 17 June 2025 at 10:06 IST