
फराह के कुक ने हुमा संग झूमते-झूमते एक्टर को किया KISS, ये देख भौचक्का रह गई कोरियोग्राफर; बोलीं- तुझे क्या हो गया...
फराह खान उन हस्तियों में से एक हैं, जो माहौल को कूल बनाए रखती हैं। अब उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दिलीप ने कुछ ऐसा किया कि उस पर सभी की निगाहें टिक गईं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
पॉपुलर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान के कुक दिलीप व्लॉग के जरिये फेमस हो गए हैं। वो फराह के हर फूड व्लॉग में देखे जाते हैं।
इस बार फराह खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम से मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मिलकर 'मालिक' के गाने 'दिल थाम के' गाने पर डांस किया।
Advertisement
फराह खान के कुक दिलीप ने डांस मूव्स करते-करते हुमा के भाई और एक्टर साकिब सलीम को किस कर बैठे। ये देख फराह और हुमा शॉक्ड रह गईं।
Advertisement
वीडियो के अंत में फराह दिलीप से चिल्लाते हुए पूछती है कि तेरे को क्या हो गया है? वहीं दिलीप का ऐसा रिएक्शन देख साकिब की भी हंसी छूट गईं। फराह के कुक का ये मजेदार अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि फराह खान उन हस्तियों में से एक हैं, जो माहौल को कूल बनाए रखती हैं। इसमें उनका साथ उनके कुक भी देते नजर आते हैं। अब फराह और दिलीप का फन बैंटर लोगों के बीच हिट हो चुका है।