
Mehreen Pirzadaa Wedding: इस मशहूर एक्ट्रेस ने गुपचुप रचाई शादी, गुलाबी लहंगे में हुईं तैयार, पति की बाहों में दिए पोज
Mehreen Pirzadaa Wedding: मशहूर एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा ने 26 अप्रैल को अपने मंगेतर अर्श औलख का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया है। कपल ने हिमाचल प्रदेश के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में शादी रचाई है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
एक्ट्रेस मेहरीन पीरजादा अब मिस से मिसेज बन गई हैं। उन्होंने 26 अप्रैल को अपने मंगेतर अर्श औलख से एक निजी समारोह में शादी कर ली है।
Image: instagram
मेहरीन पीरजादा की शादी की प्यार भरी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये शादी हिमाचल प्रदेश के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में हुई थी।
Image: instagramAdvertisement
मेहरीन पीरजादा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं जिनपर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। अपने इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने सीक्वेंस वर्क वाला खूबसूरत पिंक लहंगा पहना था।
Image: instagram
मेहरीन पीरजादा ने अपने इस ब्राइडल लुक को लेयर्ड नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और मांगटिका से सजाया था। उनका मेकअप न्यूड था जिसमें वो काफी प्यारी लग रही थीं।
Image: instagramAdvertisement
मेहरीन की तरह उनके पति अर्श औलख भी पिंक शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने तस्वीरों को कैप्शन देते हुए अपनी वेडिंग डेट लिखी है और अपनी जोड़ी का हैशटैग मेंशन किया- "26.04.26 #ArshDiMehr"
Image: instagram
एक फोटो में मेहरीन और अर्श गले लगते दिख रहे हैं जबकि दूसरी फोटो में दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया के गाल पर किस कर रहे हैं। फैंस कपल को शादी की लख लख बधाइयां दे रहे हैं।
Image: instagram