
Eisha Singh: इस टीवी एक्टर से ईशा सिंह ने की सगाई? रिंग की फोटो देख फैंस के बीच हलचल शुरू
Eisha Singh-Avinash Mishra: टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह की एक फोटो आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में उन्होंने एक्टर अविनाश मिश्रा का हाथ थामा हुआ है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को ‘बिग बॉस 18’ के घर में अपनी शानदार केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते देखा गया था। शो से बाहर आने के बाद से ही उनका रिश्ता हमेशा सुर्खियों में रहा है।
Image: @eishasingh/instagram
अब ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की एक फोटो आग की तरह वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों कलाकारों के केवल हाथ दिख रहे हैं। हालांकि, फैंस ने एक्ट्रेस के हाथ में अंगूठी नोटिस कर ली है।
Image: @eishasingh/instagramAdvertisement
ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने बिना कुछ बोले केवल ‘दिल’ और ‘ईविल आई’ वाली इमोजी लगाई है। इस फोटो के सामने आने के बाद दोनों के रोका और सगाई की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं।
Image: @eishasingh/instagram
ऐसा कहा जा रहा है कि इस फोटो के जरिए ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने अपना रोका अनाउंस कर दिया है। हालांकि, अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है।
Image: @eishasingh/instagramAdvertisement
जहां फैंस ने इस फोटो के बाद ईशा और अविनाश को बधाई देना शुरू कर दिया है, वहीं कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। उनका कहना है कि कुछ दिन बाद पता चलेगा कि ये उनके किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा है।
Image: @eishasingh/instagram