
अपडेटेड 19 December 2024 at 14:41 IST
पवित्रा पर बनाया इस्लाम कबूल करने का प्रेशर तो हुआ ब्रेकअप? बढ़ा विवाद तो Eijaz Khan ने तोड़ी चुप्पी
Pavitra Punia: पवित्रा पुनिया और एजाज खान का ब्रेकअप अभी तक फैंस भुला नहीं पाए हैं। ऐसा कहा गया कि दोनों के रिश्ते के बीच धर्म आ गया था।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

‘बिग बॉस’ में शुरू हुई पवित्रा और एजाज की लव स्टोरी का 2023 में दर्दनाक अंत हुआ। एक्स-कपल ने 2022 में सगाई भी कर ली थी। हालांकि, उनके ब्रेकअप की असल वजह सामने नहीं आई।
Image: Instagram/Eijaz Khan
पवित्रा ने टेली मसाला से बातचीत में एजाज को नार्सिस्ट बताया था। उन्होंने ये भी क्लियर किया कि उनके बीच कभी धर्म नहीं आया। एक्ट्रेस का परिवार उनके और एजाज के रिश्ते से खुश था।
Image: instagramAdvertisement

पवित्रा ने ये भी कहा कि उन्होंने रिलेशनशिप की शुरुआत में ही एजाज से कह दिया था कि वो अपना धर्म नहीं बदलेंगी। उनका ये बयान अब गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
Image: Instagram- Eijaz Khan
ऐसी खबरें बनने लगीं कि एजाज ने पवित्रा पर धर्म बदलने का दवाब बनाया था जिसकी वजह से उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। अब एजाज के प्रवक्ता ने इस मामले पर रिएक्ट किया है।
Image: InstagramAdvertisement

खबरों के मुताबिक, प्रवक्ता ने कहा कि एजाज के परिवार में हर धर्म के लोग हैं। उनके पिता को लगातार कॉल्स आ रहे हैं, लोग पूछ रहे हैं कि क्या उनका बेटा अपनी गर्लफ्रेंड का धर्म बदलवाना चाहता था।
Image: eijazkhan/Instagram
बयान में आगे कहा गया कि इस बात से खान परिवार को काफी दुख पहुंचा है। परिवार इस रिश्ते से काफी खुश था और धर्म कभी बीच में नहीं आया। पवित्रा के बयान को गलत समझा जा रहा है।
Image: Pavitra Punia/InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 19 December 2024 at 14:41 IST