
दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वां बच्चों के रख लिए नाम? पति विवेक संग एक्ट्रेस के मदरहुड मोमेंट्स हुए वायरल
Divyanka Tripathi- Vivek Dahiya Twin Babies Names: टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर खुशियों ने दस्तक दी है। कपल जुड़वां बेटों के माता-पिता बने हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में परिवार के कई खूबसूरत पल देखने को मिल रहे हैं। कपल का उनके परिवार के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चों के नाम डिसाइड हो रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
41 साल की उम्र में दिव्यांका त्रिपाठी ने जुड़वां बेटों को जन्म दिया है। घर में दो नन्हे मेहमानों के आने से परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है।
Image: Instagram
हॉस्पिटल से सामने आए वीडियो में दिव्यांका अपने बच्चों के नाम को लेकर परिवार के साथ मजाकिया अंदाज में चर्चा करती नजर आ रही हैं।
Advertisement
दिव्यांका ने कहा कि बच्चों के नाम चाहे जो हों, दोनों को पहचानना आसान नहीं होगा। उनका यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
विवेक दहिया भी अपने दोनों बेटों को गोद में लेकर समय बिताते नजर आ रहे हैं। एक्टर फादरहुड के हर पल को खुलकर एन्जॉय कर रहे हैं।
Advertisement
दिव्यांका की मां और सास भी बच्चों पर खूब प्यार लुटा रही हैं। परिवार के सभी सदस्य इस खास मौके को सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।
Image: Instagram
एक वीडियो में दिव्यांका अपने बेटे को गोद में लेकर लोरी सुनाती दिख रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ झलक रही है
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद दोनों बच्चों का घर में शानदार स्वागत किया गया था। दादी और नानी ने नजर उतारकर उनका स्वागत किया था।
दिव्यांका का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बेटे को बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड का आशीर्वाद दिलाती नजर आ रही हैं।
दिव्यांका के इस सादगी भरे व्यवहार ने फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग उनके संस्कारों और विनम्रता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।