
Dhurandhar का ट्रेलर देखकर आया मजा? यामी गौतम के भाई ने किया है एडिट, 76 घंटे बिना सोए पूरा किया काम
Dhurandhar Trailer: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया। क्या आपको पता है कि ये ट्रेलर यामी गौतम के भाई ओजस गौतम ने एडिट किया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर 4 मिनट का है लेकिन फिर भी इसमें कहानी को लेकर कुछ भी रिवील नहीं किया गया है। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है जिसकी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
Image: Republic
‘धुरंधर’ के ट्रेलर में हर किरदार के बारे में अच्छे से बताया गया है लेकिन फिर भी कुछ रिवील नहीं किया गया। इससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बरकरार है।
Image: XAdvertisement
आपको भी ‘धुरंधर’ का ट्रेलर पसंद आया तो आपको पता होना चाहिए कि इसके पीछे किसका दिमाग और टैलेंट है। ये ट्रेलर यामी गौतम के भाई ओजस गौतम ने एडिट किया है।
Image: instagram
‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर ने इसका खुलासा किया। आदित्य यामी के पति और ओजस के जीजा हैं। मुंबई के NMACC में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया था।
Image: instagramAdvertisement
वहां आदित्य धर ने ओजस की तारीफ करते हुए कहा- "करीब 72-76 घंटे हो गए हैं लेकिन ये लड़का सोया नहीं है। वो सुबह 4 बजे तक इस ट्रेलर को काटता रहा और फिर सारा काम पूरा किया।"
Image: yt/grab
उन्होंने कहा- "वह 22 साल का है और मेरे बहुत करीब है। वह 2020-21 से मेरे साथ था जब हम अश्वत्थामा बनाने की कोशिश कर रहे थे। इस लड़के की लगन की वजह से ही मैं यह फिल्म बना पाया।"
Image: instagram