
Dhurandhar: अक्षय खन्ना का क्रेज बना रॉकेट, ‘धुरंधर’ ने इस मामले में रच दिया हिंदी सिनेमा का इतिहास, जवान-पुष्पा-स्त्री सब को रौंद डाला
Dhurandhar Day 10: अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर कहर बनकर टूट रही है। दिन पर दिन फिल्म की कमाई का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। 10वें दिन भी इसने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर सफलता की एक नई कहानी लिख रही है। उसने 10वें दिन के कलेक्शन से ना केवल 300 करोड़, बल्कि 350 करोड़ का माइलस्टोन भी सेट कर दिया है।
Image: X
Sacnilk ने आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 'धुरंधर' के दूसरे रविवार यानि 10वें दिन के आंकड़े साझा किए हैं। फिल्म ने रिलीज के बाद दूसरे रविवार यानि 10वें दिन लगभग 59 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Image: XAdvertisement
अब 10 दिनों के बाद 'धुरंधर' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 351.75 करोड़ रुपये हो चुका है। आपको बता दें कि संडे कलेक्शन से 'धुरंधर' ने हिंदी सिनेमा की हर एक फिल्म को पछाड़कर इतिहास रच दिया है।
Image: X
'धुरंधर' ने इन 3 दिनों में हिंदी सिनेमा में अब तक का सबसे बड़ा दूसरा वीकेंड कलेक्शन दर्ज कर लिया है। दूसरे वीकेंड उसने 144 करोड़ कमाकर ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड हथिया लिया जिसका कलेक्शन 127 करोड़ था।
Image: XAdvertisement
साथ ही, 'धुरंधर' ने दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है। उसके पीछे पुष्पा 2 (54 करोड़), स्त्री 2 (40.7 करोड़), छावा (40 करोड़) और गदर 2 (38.90 करोड़) है।
Image: X