
अपडेटेड 10 January 2026 at 12:29 IST
Dhurandhar Box Office Collection: क्या ‘पुष्पा 2', क्या ‘छावा’… इस मामले में भी ‘धुरंधर’ बनी नंबर 1 भारतीय फिल्म, सभी को चटाई धूल
Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज के बाद 36वें भी इतिहास रचने का मौका नहीं गंवाया। कमाल की बात ये है कि अबतक अपने सबसे कम सिंगल डे कलेक्शन के साथ भी ‘धुरंधर’ ने रिकॉर्ड बना दिया।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

आदित्य धर के निर्देशन में बना स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रहा है। अब उसके डे 36 के बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं जो शानदार हैं।
Image: instagram
Sacnilk ने जो नंबर शेयर किए हैं, उसके हिसाब से ‘धुरंधर’ ने रिलीज के बाद 36वें दिन 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये फिल्म का अबतक का सबसे कम डे कलेक्शन है।
Image: XAdvertisement

फिर भी डे 36 पर इतना कमाना वाकई बड़ी बात है। यही कारण है कि अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ ने 36वें दिन सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Image: X
36वें दिन के कलेक्शन के मामले में ‘धुरंधर’ ने जवान (77 लाख), KGF 2 (1.54 करोड़), छावा (2.1 करोड़), पुष्पा 2 (2 करोड़), कल्कि 2898 एडी (1 करोड़) और स्त्री 2 (1.65 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
Image: XAdvertisement

अब 36 दिनों के बाद रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘धुरंधर’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 793.75 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड ये 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 10 January 2026 at 12:29 IST