
Bhooth Bangla VS Dhurandhar 2: 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'धुरंधर 2', लेकिन 'भूत बंगला' की स्पीड ने बढ़ाई टेंशन
Bhooth Bangla VS Dhurandhar 2 Box Office Collection: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को रिलीज हुई एक महीने से ज्यादा हो गया है। अब ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। लेकिन अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' ने इसकी कमाई की टेंशन बढ़ा दी है। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो बड़ी फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का क्रेज अभी भी बरकरार है। 35वें दिन फिल्म ने करीब 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से ज्यादा हो गया है।
Image: social media
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अपने छठे दिन लगभग 7.5 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Image: social mediaAdvertisement
अगर कुल कलेक्शन की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ ने 35 दिनों में 1121.09 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है। फिल्म लगातार कमाई कर रही है और अभी इसकी रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है।
Image: instagarm
वहीं ‘भूत बंगला’ ने सिर्फ 6 दिनों में 90.55 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को रिलीज हुए अभी एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन इसकी कमाई तेजी से बढ़ रही है।
Image: social mediaAdvertisement
जहां ‘धुरंधर 2’ लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है, वहीं ‘भूत बंगला’ की तेज शुरुआत ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
Image: instagram
अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में कौन सी फिल्म दर्शकों के दिलों पर ज्यादा राज करती है और कमाई के मामले में बाजी मारती है।