
अपडेटेड 21 March 2026 at 11:56 IST
Dhurandhar 2: फिल्म में कौन हैं रणवीर की बहन 'जसलीन कौर'? असल जिंदगी में एक्टर के साथ-साथ हैं पंजाब की सिंगर
Dhurandhar 2 Ranveer Singh Sister Jasleen Kaur Real Name: आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' इन दिनों हर तरफ छाई हुई है। फिल्म में रणवीर सिंह यानी जसकीरत सिंह रंगी या हमजा का खतरनाक एक्शन और उनका रुला देने वाला अतीत दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रहा है। फिल्म की कहानी में जसकीरत का परिवार ही उसकी असली दुनिया है। थिएटर से बाहर आने के बाद कई दर्शक यह जानने को काफी उत्सुक हैं कि स्क्रीन पर रणवीर सिंह की प्यारी बहन 'जसलीन कौर' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस आखिर असल जिंदगी में कौन
- फोटो गैलरी
- 2 min read

जसकीरत अपनी बहन जसलीन की शादी की तैयारियों में बड़ी खुशी-खुशी लगा होता है। पर्दे पर जसलीन को एक चुलबुली, साधारण और अपने भाई से बहुत प्यार करने वाली लड़की के रूप में दिखाया गया है।
Image: Social Media
एक भ्रष्ट राजनेता के गुंडे जसलीन को किडनैप कर लेते हैं। अपनी बहन को गुंडों के चंगुल से बचाने के लिए जसकीरत अपनी जान की बाजी लगा देता है और उसे बचा भी लेता है।
Image: Social MediaAdvertisement

इसी घटना के बाद से जसकीरत की जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाती है। फिल्म में रणवीर सिंह जैसे बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करना करियर के लिए एक बहुत बड़ी कामयाबी है।

पर्दे पर 'जसलीन कौर' का यह खूबसूरत और भावुक किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का असली नाम परवीर कौर पंधेर है। ये असल जिंदगी में भी पंजाब से ताल्लुक रखती हैं।
Image: Social MediaAdvertisement

दिलचस्प बात यह है कि वह सिर्फ एक शानदार एक्ट्रेस ही नहीं, बल्कि पंजाब की एक बहुत ही टैलेंटेड सिंगर यानी गायक भी हैं। पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में परवीर कौर पंधेर अपनी एक अलग पहचान रखती हैं।

उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और म्यूजिक वीडियोज से पंजाब में तो लोगों का दिल जीता ही है, लेकिन अब 'धुरंधर 2' जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनकर उन्हें पूरे देश में एक नई पहचान मिल रही है।

परी, एक्ट्रेस और सिंगर हैं. पंजाब के अहमदगढ़ की रहने वाली परी ने अपने करियर की शुरुआत 'शीशा' गाने से किया था। इसे उन्होंने जॉर्डन संधु संग इस गाने को गाया था।

इसके अलावा उन्होंने दिल ते, 'असला', 'बागा वालियां' और 'तेरे नाल रहूं' जैसे गाने भी गाए हैं। पंजाबी इंडस्ट्री में बतौर एक्टर भी परी नाम कमाने की कोशिश कर रही हैं।
Image: Social MediaPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 21 March 2026 at 11:56 IST