
Dhurandhar 2 on OTT: तो इस कारण देरी से ओटीटी पर आएगी ‘धुरंधर 2’? नेटफ्लिक्स की जगह इस प्लेटफॉर्म को मिले राइट्स
Dhurandhar 2 OTT Release Update: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की तरह उसका सीक्वल ‘धुरंधर द रिवेंज’ भी बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रहा है। इस बीच, इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है।
Image: instagram
जहां पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था, वहीं खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह की 'धुरंधर द रिवेंज' जियो हॉटस्टार पर दस्तक दे सकती है।
Image: instagramAdvertisement
जहां आमतौर पर थिएटर रिलीज के बाद फिल्में 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आती हैं, वहीं अब मीडिया रिपोर्टस की माने तो, 'धुरंधर द रिवेंज' की ओटीटी रिलीज में देरी हो सकती है।
Image: instagram
खबरों के मुताबिक, अर्जुन रामपाल की ‘धुरंधर 2’ मई के आखिरी हफ्ते या फिर जून 2026 के पहले हफ्ते में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है।
Image: instagramAdvertisement
'धुरंधर 2' की लेट OTT रिलीज की वजह IPL 2026 को बताया जा रहा है। इस समय IPL को लेकर हाइप चरम पर है, ऐसे में प्लेटफॉर्म कोई बड़ी रिलीज नहीं करना चाहते। IPL खत्म होने के बाद ये जियो हॉटस्टार पर आएगी।
Image: X
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जियो हॉटस्टार ने 'धुरंधर द रिवेंज' के स्ट्रीमिंग राइट्स खरीदने के लिए भारी रकम चुकाई है। उसने कथित तौर पर 120-150 करोड़ रुपये की डील की है।
Image: instagram