
Dhurandhar 2: रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बनाने लगी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, इस मामले में ‘स्त्री 2’ को चटाई धूल
Dhurandhar 2 Advance Booking: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की रिलीज में केवल 10 दिन बचे हैं। अभी तो फिल्म ने बड़े पर्दे पर दस्तक भी नहीं दी है कि ये अभी से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ने लगी है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
‘धुरंधर: द रिवेंज’ के धमाकेदार ट्रेलर ने आते ही फिल्म के लिए तगड़ा हाइप पैदा कर दिया है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी। पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रहा।
Image: instagram
‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने घोषणा की थी कि 18 मार्च को शाम 5 बजे से फिल्म के लिमिटेड शो और स्क्रीनिंग रखी जाएंगी। इसके लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है जिसमें अब फिल्म ने रिकॉर्ड बना लिया है।
Image: instagramAdvertisement
‘धुरंधर 2’ के प्रीमियर शो के लिए बिके टिकटों की संख्या जानकर आप हैरान रह जाओगे। लोगों में फिल्म देखने की कितनी बेताबी है, ये इस बात से ही पता चल रहा है कि इसने अबतक 208340 टिकट बेच दिए हैं।
Image: youtube
ये आंकड़े Sacnilk ने दिए हैं। प्रीमियर शो के लिए ‘धुरंधर 2’ ने अबतक लगभग 12.39 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म का हिंदी वर्जन सबसे ज्यादा बिक रहा है, उसके बाद तेलुगु, और फिर तमिल वर्जन।
Image: youtubeAdvertisement
‘धुरंधर’ के पहले भाग की अपार सफलता को देखते हुए मेकर्स ने अब ‘धुरंधर 2’ को कई भाषाओं में डब करके रिलीज करने का फैसला किया है। ट्रेलर भी हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में जारी किया गया था।
Image: instagram
12 करोड़ से ज्यादा की प्री-सेल्स कमाई के साथ, ‘धुरंधर 2’ ने ‘स्त्री 2’ के प्रीमियर शो कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। ‘धुरंधर 2’ सबसे ज्यादा प्री-सेल्स कलेक्शन करने वाली भारतीय फिल्म बनाने की कगार पर है।
Image: youtube