
अब कैसी है 89 साल के धर्मेंद्र की तबीयत? रूटीन चेकअप के लिए नहीं, इस वजह से ICU में हुए भर्ती
Dharmendra Health Update: ‘हीमैन ऑफ बॉलीवुड’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र को लेकर शुक्रवार को ऐसी खबर आई जिसने फैंस को चिंता में डाल दिया। दरअसल, एक्टर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
89 साल के धर्मेंद्र के करोड़ों चाहनेवाले शुक्रवार को परेशान हो गए जब एक्टर के अचानक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराने की खबरें सोशल मीडिया पर सामने आईं।
Image: Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Image: InstagramAdvertisement
अब पत्रकार विक्की ललवानी ने कथित तौर पर अस्पताल से संपर्क करने के बाद सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि चिंता करने की कोई बात नहीं है।
Image: X
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि “धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वह ICU में हैं और अब सो रहे हैं। अभी चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी हालत स्थिर है”।
Image: iambobbydeol/InstagramAdvertisement
विक्की ने आगे लिखा- “धर्मेंद्र के पैरामीटर ठीक हैं… हार्ट रेट 70 है, ब्लड प्रेशर 140 गुणा 80 है। उनका यूरिन आउटपुट भी ठीक है”। बता दें कि पहले ऐसी खबरें आई थीं कि वो रूटीन चेकअप के लिए गए हैं।
Image: IANS
हालांकि, अब सामने आ रहा है कि धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल कथित तौर पर उनके साथ ही हैं।
Image: IMDb