
अपडेटेड 12 August 2024 at 12:24 IST
रांझणा के लिए पहली पसंद नहीं थे धनुष, अगर हां कर देता ये स्टार तो कोई और होता सोनम का ‘कुंदन’
Raanjhanaa: तमिल सुपरस्टार धनुष ने 2013 में 'रांझणा' से बॉलीवुड में कदम रखा था और आते ही धमाका मचा दिया लेकिन फिल्म के लिए वो पहली पसंद नहीं थे।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

धनुष साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहले से ही एक बड़े स्टार थे। फिर उन्होंने 11 साल पहले हिंदी सिनेमा में कदम रखा और कुंदन के रोल से हमेशा के लिए लोगों के दिलों में जगह बना ली। Image: IMDb

अब सालों बाद ‘रांझणा’ के डायरेक्टर आनंद एल राय ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कुंदन के रोल के लिए पहली पसंद धनुष नहीं, बल्कि रणबीर कपूर थे। Image: Ranbir Kapoor Fans/X
Advertisement

बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में आनंद ने कहा कि उन्हें एक ऐसा एक्टर चाहिए था जो खुद को सिंपल रखे और भीड़ में आराम से घुलमिल जाए। Image: IMDb

फिल्ममेकर आनंद एल राय ने इंटरव्यू में आगे बताया कि उन्हें ये खूबियां बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर में नजर आईं लेकिन उस वक्त एक्टर के पास टाइम नहीं था। फिर मेकर्स को मिले धनुष। Image: IMDb
Advertisement

धनुष ने कुंदन के रोल को ऐसे निभाया कि उनकी साउथ की फिल्मों के फैंस को भी उनके अंदर बनारस का प्रेमी नजर आने लगा। फिल्म में उन्होंने सोनम कपूर के साथ रोमांस किया था। Image: IMDb
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 12 August 2024 at 12:22 IST