
Dhadak 2 vs Son Of Sardaar 2 Day 6: छठे दिन धड़ाम से गिरा कलेक्शन, तृप्ति डिमरी की फिल्म के आंकड़े कर देंगे हैरान
Dhadak 2 vs Son Of Sardaar 2 Day 6: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' का कलेक्शन दिन पर दिन गिरता जा रहा है। जानिए छठे दिन क्या हाल है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ अपने पहले पार्ट जैसा जादू चलाने में नाकामयाब रही। फिल्म कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है।
Image: Instagram
विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। अब इसके डे 6 के नंबर भी सामने आ गए हैं।
Image: YouTubeAdvertisement
Sacnilk की माने तो, कॉमेडी फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने छठे दिन करीब 1.65 करोड़ रुपये कमाए हैं जिसके बाद इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 31.50 करोड़ रुपये हो चुका है।
Image: Varinder Chawla
अब बात करें रोमांस ड्रामा 'धड़क 2' की तो इसका कलेक्शन तो और भी कम है। छठे दिन इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़े काफी हैरान करने वाले हैं।
Image: XAdvertisement
Sacnilk के मुताबिक, 'धड़क 2' ने छठे दिन केवल 1 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। अब इसकी कुल कमाई 15.40 करोड़ रुपये हो चुकी है।
Image: X
थिएटर में लोगों की पहली पसंद अभी भी अहान पांडे की ‘सैयारा’ और एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ बनी हुई है जिसका खामियाजा ‘सन ऑफ सरदार 2’ और 'धड़क 2' को भुगतना पड़ रहा है।
Image: instagram