
Dhadak 2 vs Son Of Sardaar 2 Day 3: ओपनिंग वीकेंड में किसने मारी बाजी और किसके लिए खतरे की घंटी? जानिए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Dhadak 2 vs Son Of Sardaar 2 Day 3: अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ और सिद्धांत चतुर्वेदी-तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' बड़े पर्दे पर क्लैश में रिलीज हो चुकी है। ओपनिंग वीकेंड में किसने मारी बाजी, चलिए जान लेते हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने ओपनिंग वीकेंड में काफी निराशाजनक परफॉर्मेंस किया है। Sacnilk ने अब इसके तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा कर दिए हैं।
Image: youtube
विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 7.25 करोड़ रुपये की धीमी ओपनिंग की थी। फिर दूसरे दिन 8.25 करोड़ तो तीसरे दिन 9.25 करोड़ कमाए हैं।
Image: yt grabAdvertisement
तीन दिनों के बाद ‘सन ऑफ सरदार 2’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने 24.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
Image: YouTube
अब बात करें रोमांटिक फिल्म 'धड़क 2' की तो ये बढ़िया रिव्यू के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल में आगे बढ़ रही है। इसने 3.5 करोड़ से ओपनिंग की थी।
Image: XAdvertisement
दूसरे दिन 'धड़क 2' ने 3.75 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। अब तीसरे दिन यानि पहले रविवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Image: IMDb
तीन दिनों के बाद शाजिया इकबाल द्वारा निर्देशित फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।
Image: X
अब ओपनिंग वीकेंड की बात करें तो साफ-साफ दिख रहा है कि कैसे अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने बाजी मार ली है। हालांकि, दोनों ही फिल्में काफी बेकार परफॉर्म कर रही हैं।
Image: Republic