
अपडेटेड 7 December 2025 at 11:46 IST
टीवी की 'पार्वती' के घर आई नन्ही परी, दिखाई बेटी की पहली झलक, फैंस बोले- अशोक सुंदरी
Sonarika Bhadoria: टीवी शो ‘देवो के देव महादेव’ में माता पार्वती के रोल से मशहूर हुईं सोनारिका भदौरिया मां बन गई हैं। उन्होंने शादी के लगभग डेढ़ साल बाद बेटी को जन्म दिया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

‘देवो के देव महादेव’ फेम टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया के घर नन्हा मेहमान आ चुका है। वो और उनके पति विकास पाराशर पैरेंट्स बन गए हैं।
Image: @bsonarika/instagram
सोनारिका भदौरिया ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए जानकारी दी है कि उनके घर नन्ही परी आई है। उनकी बेटी का जन्म 5 दिसंबर 2025 को हुआ था।
Image: @bsonarika/instagramAdvertisement

बेटी के जन्म की घोषणा देने के साथ ही सोनारिका भदौरिया ने अपनी लाडली बेटी की पहली झलक भी दिखाई है। उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें कपल ने अपनी बेटी के पैरों को हाथों में पकड़ा हुआ है।
Image: @bsonarika/instagram
फैंस को गुड न्यूज देते हुए सोनारिका ने कैप्शन में लिखा है- “हमारा सबसे प्यारा और सबसे बड़ा आशीर्वाद आ चुकी है और वो अभी से हमारी पूरी दुनिया बन चुकी है”।
Image: @bsonarika/instagramAdvertisement

फैंस अब कमेंट सेक्शन के जरिए सोनारिका भदौरिया और विकास पाराशर को बेटी के जन्म की बधाई दे रहे हैं। एक ने बेबी को ‘अशोक सुंदरी’ भी बताया है जो भगवान शिव और माता पार्वती की बेटी हैं।
Image: @bsonarika/instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 December 2025 at 11:45 IST