deepika-padukone-pregnant spotted-at-mumbai-airport-actress during-pregnancy-video

Deepika Padukone: फ्लोरल ड्रेस में प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण हुई स्पॉट... तो पेपराजी ने दे डाली ये सलाह, VIDEO VIRAL

Deepika Padukone Pregnancy: बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

camera icon
1/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एयरपोर्ट पर दीपिका हरे रंग के खूबसूरत फ्लोरल कुर्ते में नजर आईं। यह आउटफिट डिजाइनर सब्यसाची के 2021 कलेक्शन का हिस्सा बताया जा रहा है। दीपिका ने अपने लुक को बेहद सिंपल रखा। 

Image: Instagram/Deepika Padukone
camera icon
2/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दीपिका के लुक में लग्जरी हैंडबैग सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। स्टाइलिश बैग ने मैटरनिटी फैशन में चार चांद लगा दिए। उन्होंने कम एक्सेसरीज पहनीं और नैचुरल लुक में नजर आईं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक्त पैपराजी ने दीपिका से प्यार से कहा, “आप प्रेग्नेंट हैं, धीरे-धीरे चलिए।” उनकी यह चिंता देखकर हर कोई खुश हो गया।

Image: Instagram/Deepika Padukone
camera icon
4/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पैपराजी की केयरिंग बात सुनकर दीपिका मुस्कुराने लगीं। कैमरे के सामने उनका शर्माना फैंस को काफी पसंद आया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Image: Instagram/Deepika Padukone
Advertisement
camera icon
5/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

जल्दी में होने के बावजूद दीपिका ने एक फैन की इच्छा पूरी की। उन्होंने रुककर फैन के साथ तस्वीर क्लिक करवाई, जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।

Image: Instagram/Deepika Padukone
camera icon
6/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दीपिका और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल 2026 को दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में उनकी बड़ी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई थीं। 

 

Image: Instagram/Deepika Padukone
camera icon
7/7
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन के साथ ‘राका’ में नजर आएंगी। वहीं रणवीर सिंह अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
 

Image: instagram
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड