
Cocktail 2 Vs Main Vaapas Aaunga: 'कॉकटेल 2' की आंधी के बीच सीना ताने खड़ी है 'मैं वापस आऊंगा', जानें किसकी कितनी कमाई
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘कॉकटेल 2’ का तूफान देखने को मिल रहा है। फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है, लेकिन इसके बीच दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी मजबूती से अपनी पकड़ बनाए हुए है। तो चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ ‘कॉकटेल 2’ तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है, वहीं ‘मैं वापस आऊंगा’ भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।
Image: instagram
‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पांचवें दिन भारत में 6.65 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। फिल्म देशभर में 9,565 शोज में दिखाई गई और दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। कुल इंडिया नेट कमाई 60.90 करोड़ रुपये हो गई है।
Image: Social MediaAdvertisement
फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 72.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। ओवरसीज मार्केट में भी ‘कॉकटेल 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है। विदेशों में 1.50 करोड़ रुपये कमाए।
Image: Social Media
‘कॉकटेल 2’ का कुल ओवरसीज ग्रॉस 22.25 करोड़ रुपये हो गया। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 95 करोड़ रुपये पहुंच गया है। ऐसे में फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
Image: instagramAdvertisement
दूसरी ओर, ‘मैं वापस आऊंगा’ भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। फिल्म ने रिलीज के 12वें दिन 3.10 करोड़ रुपये की नेट कमाई की और यह 2,789 शोज में चल रही है।
Image: Social Media
12 दिनों में ‘मैं वापस आऊंगा’ का इंडिया नेट कलेक्शन 29.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 35.54 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
Image: Social Media
फिल्म ने 12वें दिन विदेशों में 50 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस 12.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, दोनों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
Image: Social Media
कमाई के मामले में फिलहाल ‘कॉकटेल 2’ काफी आगे नजर आ रही है। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस 95 करोड़ रुपये है, जबकि ‘मैं वापस आऊंगा’ ने दुनियाभर में 48.14 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Image: instagram