
Cocktail 2 Vs Main Vaapas Aaunga: शाहिद की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दिलजीत भी दे रहे हैं कड़ी टक्कर; जानें गुरुवार की कमाई
Box Office Collection: शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ और दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ के बीच शानदार टक्कर देखने को मिल रही है। फिल्म ने सातवें दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। तो चलिए जानते हैं गुरुवार का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
गुरुवार को ‘कॉकटेल 2’ ने 8,469 शोज के जरिए भारत में 4.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। शाहिद कपूर की फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 70.40 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
Image: Social Media
फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। ‘कॉकटेल 2’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 108.95 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
Image: Social MediaAdvertisement
‘मैं वापस आऊंगा’ ने सिनेमाघरों में अपने 14 दिन पूरे कर लिए हैं और अब भी अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने 2,616 शोज के साथ 2.30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
Image: Social Media
‘मैं वापस आऊंगा’ का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 34.75 करोड़ रुपये हो गया है। दिलजीत की फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 13.15 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
Image: Social MediaAdvertisement
फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 54.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ‘कॉकटेल 2’ 100 करोड़ क्लब में शामिल होकर बड़ी हिट बन चुकी है, जबकि ‘मैं वापस आऊंगा’ दूसरे हफ्ते में भी मजबूती से टिकी हुई है।
Image: Social Media
वीकेंड पर दोनों फिल्मों की कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।
Image: instagram