
Cocktail 2 Vs Main Vaapas Aaunga: 'कॉकटेल 2' ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई, दिलजीत की फिल्म भी है रेस में शामिल; कंगना की चमक पड़ी फीकी
Cocktail 2 Box Office Collection Day 1: आए दिन कोई न कोई डफिल्म रिलीज होती है। वहीं कुछ फिल्में फैंस के दिलों में छाप छोड़ जाती है। हाल ही में 'कॉकटेल 2' रिलीज हुई है। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर दिलजीत की फिल्म छाई हुई है। चलिए जानते हैं आज कैसा रहा बॉक्स ऑफिस का हाल।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर ‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन 13.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर सबको चौंका दिया।
Image: Social Media
फिल्म देशभर में 10,835 शोज के साथ रिलीज हुई। पहले दिन इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 16.20 करोड़ रुपये रहा, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 20.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।
Image: Social MediaAdvertisement
भारत के अलावा विदेशों में भी ‘कॉकटेल 2’ को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 4 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 20 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
Image: Social Media
दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी बॉक्स ऑफिस की रेस में बनी हुई है। रिलीज के आठवें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है।
Image: Social MediaAdvertisement
अब तक ‘मैं वापस आऊंगा’ ने भारत में 14.15 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। विदेशों में फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 24.13 करोड़ रुपये हो गया है।
Image: Social Media
कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। आठवें दिन फिल्म ने सिर्फ 10 लाख रुपये की लाइव कमाई की है।
Image: Social Media
फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 6.65 करोड़ रुपये तक पहुंचा है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 7.89 करोड़ रुपये रहा है। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
Image: Social Media
जहां ‘कॉकटेल 2’ ने धमाकेदार शुरुआत की है, वहीं ‘मैं वापस आऊंगा’ लगातार अच्छी कमाई कर रही है। दूसरी ओर, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है।
Image: Social Media
अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस का असली विजेता कौन बनता है।
Image: Social Media