cocktail 2 box office collection day 2 broke cocktail record main vaapas aaunga total collection day 9 shahid Kapoor kriti sanon rashmika mandanna Diljit Dosanjh

Cocktail 2 Vs Cocktail: दूसरे दिन 'कॉकटेल 2' ने की छप्परफाड़ कमाई, 'कॉकटेल' का भी तोड़ा रिकॉर्ड; 'मैं वापस आऊंगा' भी कर रही कमाल

Cocktail 2 Vs Cocktail Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘कॉकटेल 2’ की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने दूसरे दिन शानदार कमाई करते हुए हर किसी को हैरान कर दिया है। इसके साथ ही फिल्म ने पहली ‘कॉकटेल’ के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

रिलीज के दूसरे दिन ‘कॉकटेल 2’ ने भारत में 10,245 शोज के साथ 16.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। सिर्फ दो दिनों में फिल्म की कुल नेट कमाई 29.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

Image: instagram
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 35.70 करोड़ रुपये हो चुका है। अब तक फिल्म का कुल ओवरसीज कलेक्शन 15.25 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 50.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Image: Social Media
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पहली ‘कॉकटेल’ ने अपने दूसरे दिन 10.95 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म का लाइफटाइम इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 96.17 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 121.78 करोड़ रुपये रहा था। 

Image: Social Media
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

वहीं, ओवरसीज मार्केट से दूसरे दिन 8 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। ऐसे में दूसरे दिन के आंकड़ों में ‘कॉकटेल 2’ ने पुरानी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।

Image: instagram
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दूसरी ओर दिलजीत की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के नौवें दिन फिल्म ने 1,372 शोज के साथ 4.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

Image: Social Media
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘मैं वापस आऊंगा’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन अब 18.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म ने भारत में 22.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

Image: Social Media
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिल्म ने नौवें दिन विदेशों में 1.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ओवरसीज कलेक्शन 10.75 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 32.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Image: Social Media
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

एक तरफ ‘कॉकटेल 2’ रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, तो दूसरी तरफ ‘मैं वापस आऊंगा’ भी लगातार दर्शकों का दिल जीत रही है। 

Image: Social Media
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों फिल्मों में कौन बॉक्स ऑफिस की रेस में आगे निकलता है।

Image: Social Media
Published By:
 Samridhi Breja

पब्लिश्ड