
'बस सिंदूर की कमी...', Ex पति संग दुर्गा पूजा में शामिल हुईं चारू असोपा, तो फैंस ने यूं किया रिएक्ट
Charu Asopa-Rajeev Sen: सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारू असोपा एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। दोनों तलाक ले चुके हैं। लेकिन बीते काफी समय से एक साथ नजर आ रहे हैं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
एक्ट्रेस चारु असोपा और सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन लड़ाई-झगड़े और तलाक के बाद एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाने के बाद फिर से साथ दिखाई दे रहे हैं।
यही नहीं, सभी गिले-शिकवे मिटाकर एक्स कपल राजीव और चारू साथ में कई तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं जिसे देख फैंस हैरान हो रहे हैं।
Advertisement
अब चारू ने अपने इंस्टा हैंडल पर राजीव और बेटी संग कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो परफेक्ट-हैप्पी फैमिली की तरह नजर आ रहे हैं। चारू ने बताया कि वो कोलकाता में दुर्गा पूजा पहली बार अटेंड कर रही हैं।
Image: Instagram
इन तस्वीरों को देख ऐसा लग ही नहीं रहा कि दोनों कभी अलग भी हुए थे। इस तस्वीर में चारू रेड एंड व्हाइट साड़ी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने माथे पर बिंदी, हाथ में चूड़ी और गले में जूलरी कैरी की हुई है।
Advertisement
वहीं राजीव भी रेड कुर्ता और व्हाइट पायजामा पहने दिखे। इस दौरान उनकी लाडली जियाना भी किसी से कम नहीं लगी।
एक यूजर ने लिखा, 'बस सिंदूर की कमी है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भई पहले पॉडकास्ट में रोते हैं फिर हैप्पी फैमिली की तरह तस्वीरें डालते हैं। चल क्या रहा है?' एक ने लिखा, ‘लगता है फिर दोनों साथ आ गए हैं।’
Image: instagram
बता दें कि राजीव और चारू ने साल 2019 में शादी की थी। लेकिन 4 साल बाद ही दोनों का साल 2024 में तलाक हो गया।
दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते दिखते हैं। तो कभी साथ हो जाते हैं। अब दोनों के रिश्ते का सच वही बता सकते हैं।