Alanna Pandey Baby Shower

Updated March 21st, 2024 at 22:51 IST

Ananya Panday की बहन अलाना पांडे के बेबी शावर में पहुंचे ये सितारे, देखें खूबसूरत तस्वीरें...

Alanna Panday Baby Shower: अलाना पांडे का बेबी शावर रखा गया है, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है।

Reported by: Ruchi Mehra

1/7: एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजन अलाना पांडे के घर जल्द ही खुशियां दस्तक देने वाली हैं। अलाना और इवोर मैकक्रे पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने को तैयार हैं। / Image: Instagram

2/7: इस बीच आज 21 मार्च 2024 को मुंबई में अलाना की गोद भराई की रस्म हुई, जिसमें कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। / Image: Instagram

3/7: अपने बेबी शावर में अलाना पांडे को व्हाइट गाउन पहने देखा गया, जिसमें वह बेहद ही सुंदर लग रही थीं। एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी बहन इलाना के साथ एक तस्वीर के लिए पोज दिया। / Image: Instagram

4/7: अनन्या के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी अलाना के बेबी शॉवर में पहुंचे। वह ब्लू कलर की डेनिम शर्ट और जींस पहने यहां स्पॉट किया गया। / Image: Instagram

5/7: अलाना की गोद भराई में बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी के साथ पहुंची। देवी इस दौरान बेहद ही प्यारी लग रही थीं। उन्होंने पहली बार पैपराजी से भी बात की, जिसकी वीडियोज वायरल हो रही हैं। / Image: Instagram

6/7: बता दें कि बेबी शॉवर की थीम ब्लू रखी गई थी। इससे पहले अलाना ने एक वीडियो और तस्वीरें शेयर कर अपने होने वाले बच्चा का जेंडर भी रिवील किया था। वह जल्द ही एक बेटे की मां बनने वाली हैं। / Image: Instagram

7/7: अलाना अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह इंस्टाग्राम पर लगातार पैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर रही हैं, जो काफी चर्चाएं बटोर रहे हैं। / Image: Instagram

Published March 21st, 2024 at 22:50 IST

Whatsapp logo