
सिर पर पल्लू, हाथों में आलता... कान्स फिल्म फेस्टिवल में सोनिया बंसल ने बिखेरा भारतीय संस्कृति का रंग, सोशल मीडिया पर वायरल
'बिग बॉस 17' फेम एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना शानदार इंटरनेशनल डेब्यू किया है। उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी आगामी फिल्म 'द लास्ट ब्रीद' को रीप्रेजेंट किया, जिसमें उनके साथ शिव ठाकरे भी नजर आएंगे।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
'बिग बॉस 17' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना शानदार इंटरनेशनल डेब्यू किया है।
Image: Instagram
सोनिया यहां सिर्फ ग्लैमर का तड़का लगाने नहीं, बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्म 'द लास्ट ब्रीद' (The Last Breath) को ग्लोबल स्टेज पर रीप्रेजेंट करने पहुंची थीं।
Image: InstagramAdvertisement
इस बड़े इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर सोनिया ने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक सुंदरता का एक बेहद अनोखा और खूबसूरत नजारा पेश किया।
Image: Instagram
उन्होंने मशहूर डिजाइनर डॉली जे का डिजाइन किया हुआ पेस्टल पिंक कलर का लहंगा-साड़ी फ्यूजन आउटफिट पहना था। जिसके साथ सिर पर दुपट्टा उनके लुक को बिल्कुल राधा रानी जैसा रूप दे रहा था।
Image: InstagramAdvertisement
सोनिया के लुक की सबसे खास और अनोखी चीज थी उनके बालों में सजा 'मोरपंख', जो भारतीय पौराणिक कथाओं और राधा-कृष्ण के निश्छल प्रेम का प्रतीक बनकर उभरा।
Image: Instagram
कान्स के इतिहास में रेड कार्पेट पर इस तरह का अनोखा आध्यात्मिक प्रयोग और भारतीय परंपरा की इतनी गहरी झलक पहले कभी देखने को नहीं मिली, जिसने वहां मौजूद हर शख्स को प्रभावित किया।
Image: Instagram