
अपडेटेड 21 May 2025 at 22:46 IST
Cannes 2025: जान्हवी कपूर का घूंघट लुक के बाद सामने आया सिजलिंग लुक, दूसरे दिन बैकलेस गाउन में बिखेरा जलवा
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर का कान्स फिल्म फेस्टिवल से दूसरा लुक भी सामने आ गया है जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस बैकलेस गाउन में कहर ढाती नजर आ रही हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

जान्हवी कपूर का इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू है। वो अपनी फिल्म ‘होमबाउंड’ की स्क्रीनिंग के लिए कान्स 2025 में गई हैं।
Image: @janhvikapoor/instagram
जान्हवी कपूर ने हाल ही में अपने दूसरे लुक की झलक दिखाते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। अपने इस लुक से एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
Image: @janhvikapoor/instagramAdvertisement

दूसरे लुक के लिए जान्हवी ने फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना का आउटफिट चुना है। ये गाउन सी-ब्लू कलर का था जिसके फ्रंट में ब्रेस्टप्लेट स्टाइल का कॉर्सेट है। कॉर्सेट पर जरी का काम हुआ देखा जा सकता है।
Image: @janhvikapoor/instagram
जान्हवी ने दूसरे दिन भी लुक को इंडियन टच देने की कोशिश की। उन्होंने ट्रेडिशन ज्वेलरी कैरी की। मेकअप भी हल्का था। हालांकि, फैंस की नजरें उनके आर्काइवल नेकलेस पर थम गईं जो उन्होंने पीछे की ओर पहना था।
Image: @janhvikapoor/instagramAdvertisement

जिस तरह जान्हवी कपूर ने अपने इस नेकलेस को स्टाइल किया है, वो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बात करें पहले लुक की तो एक्ट्रेस ने एक स्कर्ट और कॉर्सेट पहना था जिसे उन्होंने घूंघट का ट्विस्ट दिया।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 21 May 2025 at 19:38 IST