
जानिए वो सवाल जिसका जवाब देकर Opal Suchata Chuangsri बनीं मिस वर्ल्ड, सबके लिए है एक संदेश
क्या आप जानते हैं कि थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने कौन से सवाल का जवाब देकर मिस वर्ल्ड 2025 का टाइटल अपने नाम किया?
- फोटो गैलरी
- 2 min read
थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच चुकी हैं। हैदराबाद में आयोजित 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले में उन्हें ताज पहनाया गया।
गौरतलब है कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को सभी स्तर पर आंका जाता है जिसमें सुंदरता, कॉन्फिडेंस लेवल से लेकर इंटेलिजेंस तक शामिल है।
Image: @suchaaata/instagramAdvertisement
लेकिन क्या आप वो सवाल जानते हैं जिसका जवाब देकर थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया?
मिस वर्ल्ड के सवाल और जवाब वाले राउंड में सोनू सूद ने ओपल सुचाता चुआंगसरी से पूछा कि ‘इस जर्नी ने आपको सच्चाई और व्यक्तिगत जिम्मेदारी के बारे में क्या सिखाया है, जो कहानियों को कैसे आकार देता है?’
Image: @suchaaata/instagramAdvertisement
इसके जवाब में ओपल ने कहा, 'मिस वर्ल्ड में होना मेरी लाइफ का सबसे बड़ा मौका है। मैंने सीखा कि चीजों को कैसे समझा जाता है। हमें सभी के लिए एक आदर्श व्यक्ति बनने की कोशिश करनी चाहिए।’
Image: X
उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना है कि चाहे आप कोई भी हों, कितनी भी उम्र हो या किसी भी पद पर हों, आपके बगल में हमेशा एक व्यक्ति होता है जो किसी न किसी तरह आपका सम्मान करता है।’
Image: instagram
उन्होंने आगे कहा, 'लोगों का नेतृत्व करने का सबसे अच्छा तरीका है अपने एक्शन में शालीनता लाएं। यही सबसे अच्छी चीज है जो हम अपने आस-पास के लोगों और दुनिया के लिए कर सकते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।'