
अपडेटेड 5 August 2024 at 13:02 IST
बिहार की मनीषा रानी को मिला सपनों का राजकुमार? शादी को लेकर जाहिर की दिली ख्वाहिश
Manisha Rani: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ फेम मनीषा रानी हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया की नजरों से छिपाकर रखती हैं। हालांकि, अब उन्होंने शादी को लेकर बात की है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में आने के बाद यूट्यूबर मनीषा रानी की लोकप्रियता में चार चांद लग गए हैं। फैंस उनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी चीज जानने के लिए बेकरार रहते हैं। Image: Instagram

बिहार की मनीषा रानी की लव लाइफ के बारे में भी जानने के लिए फैंस एक्साइटिड रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने खुलासा किया है कि क्या उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। Image: Instagram
Advertisement

मनीषा रानी हाल ही में यूट्यूबर ठगेश के पॉडकास्ट में पहुंची थीं जहां उनसे शादी करने की उनकी दिली चाहत को लेकर सवाल किया गया। Image: instagram

मनीषा रानी ने कहा कि उन्हें प्यार और शादी दोनों में बड़ी दिलचस्पी है लेकिन उन्हें अपना मिस्टर राइट मिल नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि जिंदगी एक बार मिली है तो प्यार करना ही चाहिए। Image: instagram
Advertisement

मनीषा रानी ने कहा कि उन्हें अभी तक ऐसे लड़के की तलाश है जो उनसे शिद्दत से प्यार करे। इसके लिए भले ही उन्हें 50 साल तक इंतजार करना पड़े लेकिन वे ‘लड़का लड़का’ करती रहेंगी। Image: instagram
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 August 2024 at 13:02 IST