
अपडेटेड 11 December 2025 at 07:34 IST
‘आपको पता है…’; ‘अनुपमा’ के सेट पर Gaurav Khanna का था निधि शाह से अफेयर? एक्ट्रेस ने खोला राज
Gaurav Khanna: टीवी एक्टर गौरव खन्ना इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी उठाई है। इस बीच, वो विवादों में आ गए हैं।
- फोटो गैलरी
- 1 min read

गौरव खन्ना का नाम उनकी ‘अनुपमा’ की को-स्टार निधि शाह से जोड़ा जा रहा है। अफवाहों का बाजार गर्म है कि गौरव खन्ना का सेट पर निधि शाह से अफेयर था।
Image: instagram
गौरव के BB19 जीतने के बाद, निधि ने कुछ रील्स लाइक की थी जो एक्टर पर तंज कसते हुए की गई थी। उसी में एक यूजर ने दावा किया कि ‘अनुपमा’ में साथ काम करते हुए निधि और गौरव का अफेयर शुरू हो गया था।
Image: instagramAdvertisement

इस पर निधि शाह ने रिएक्ट किया है। उन्होंने लिखा- ‘हां, तुम्हें बेहतर पता होगा’। साथ ही, उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी लगाए थे। उनके रिएक्शन से लग रहा है कि उन्होंने इन अफवाहों को हंसकर खारिज कर दिया।
Image: instagram
बता दें कि ‘बिग बॉस 19’ का खिताब गौरव खन्ना ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने एक्ट्रेस फरहाना भट्ट को हराते हुए ये ट्रॉफी जीती है। शो में उनकी जर्नी काफी रोमांचक रही है।
Image: instagramAdvertisement

बात करें निजी जिंदगी की तो गौरव खन्ना ने टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से शादी की है। वो फैमिली वीक में अपने पति से मिलने ‘बिग बॉस 19’ के घर भी आई थीं।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 11 December 2025 at 07:34 IST