
अपडेटेड 3 September 2025 at 16:16 IST
Bigg Boss 19: खुद को ऐश्वर्या राय से भी सुंदर मानती है बिग बॉस की ये 12वीं पास हसीना, अंबानी का बिजनेस टेकओवर करने के आते थे सपने
Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पहले दिन से ही खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। वह एक बिजनेसवुमन हैं। उनका पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी जर्नी और सपनों के बारे में खुलासा कर रही हैं। खुद को ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा सुंदर बताने वाली तान्या ने बताया कि कैसे उन्होंने 12 फेल होने के बाद भी खुद का 2 करोड़ का बिजनेस खड़ा किया। इसके साथ ही वह मिस एशिया का खिताब भी जीता। आइए जानते हैं उनके स्ट्रगल के बारे में...
- फोटो गैलरी
- 2 min read

'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैं। वह एक मॉडल, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिजनेसवुमन हैं।
Image: X
तान्या ने अपने इंटरव्यू में बताया कि कई बार ऐसे सपने भी आए हैं, जिसमें वह अंबानी का बिजनेस टेकओवर कर रही होती थीं। या फिर सुष्मिता सेन अपना क्राउन उन्हें उतार कर दे रहीं होती थीं।
Image: XAdvertisement

तान्या ने कहती हैं कि वह खुद को ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा सुंदर मानती हैं, उनकी इस बात कर उनका परिवार मुश्किल से भी यकीन नहीं कर पाता था।
Image: X
12वीं के बाद तान्या ने आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरू की, लेकिन स्ट्रगल की वजह से उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और खुद का इंस्टाग्राम पेज शुरू कर दिया।
Image: XAdvertisement

तान्या ने 50-50 रुपये के कार्ड को बेचना शुरू कर दिया। अपने छोटे भाई के साथ रात में लोगों को फॉलो रिक्वेस्ट भेजना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उनका बिजनेस बढ़ता गया।
Image: X
तान्या ने बताया कि उन्होंने अपनी मां से झूठ बोलकर दिल्ली जाकर सामान खरीदा और बेचा। उन्होंने इंग्लिश सीखने के लिए यूट्यूब और स्कूल की पुरानी किताबों का सहारा लिया।
Image: X
तान्या ने अपना 18-20 किलो तक वजन भी घटाकर खुद को नया लुक दिया। इसी मेहनत के बाद उन्होंने 2018 में 'मिस टूरिज्म एशिया' का खिताब अपने नाम किया।
Image: X
तान्या का बिजनेस अब साल में 1.5 से 2 करोड़ रुपये का टर्नओवर करता है। उनके पास 26,000 स्क्वेयर फीट की फैक्ट्री भी है।
Image: X
तान्या कहती हैं कि उन्होंने ग्रेजुएशन नहीं किया, लेकिन फिर भी वे गर्व से कहती हैं, 'मैं 12वीं पास हूं और सफल बिजनेस वुमन हूं।'
Image: XPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 2 September 2025 at 22:31 IST