
Bigg Boss 19: फिनाले से 3 हफ्ते पहले तान्या-फरहाना की टूटी दोस्ती, गुलाम बनने और थूकने वाली बात पर हुआ विवाद
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट की दोस्ती सबसे मजबूत मानी जा रही थी। चिट्ठी वाले टास्क के बाद से ही दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा था। इसके बाद वो हर मुश्किल वक्त में एक-दूसरे का सहारा बनी हुई दिखी हैं। लेकिन फिनाले से सिर्फ तीन हफ्ते पहले दोनों के रिश्ते में ऐसा मोड़ आया है, जिसने घर का माहौल गर्म कर दिया है। अब फिनाले के तीन हफ्ते पहले ही दोनों की दोस्ती में दरार पड़ती नजर आ रही है।
- फोटो गैलरी
- 3 min read
चिट्ठी वाले टास्क के बाद तान्या ने नीलम से दूरी बनाकर फरहाना की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। कई टास्क में दोनों का ‘टीमवर्क’ साफ दिखा है। दोनों एक-दूसरे को गेम में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करती थीं।
Image: Instagram
लेटेस्ट प्रोमो के मुताबिक, तान्या–फरहाना के बीच लड़ाई काफी बढ़ गई है। दोनों के बीच छोटी-छोटी बातें अब बड़ी बनती जा रहीं हैं, और अब गुलाम बनने और थूकने वाली बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया है।
Image: instagramAdvertisement
विवाद की शुरुआत तब हुई जब फरहाना गार्डन एरिया में थूक देती हैं। यह बात तान्या को पसंद नहीं आती है और वह उन्हें ऐसा न करने की सलाह देती हैं। बस यहीं से बात बिगड़ने लगती है।
Image: youtube
तान्या कहती हैं कि न तो वह किसी से डरती हैं और न ही किसी की गुलाम हैं। इस पर फरहाना तंज कसते हुए बोलती हैं कि तुम जानबूझकर मुद्दे हाईलाइट करती हो और अब खुद मेरी गुलाम बनने की कोशिश कर रही हो।
Image: XAdvertisement
दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखकर कुनिका के बेटे अयान बीच-बचाव करने आ जाते हैं, लेकिन माहौल इतना गरम हो जाता है कि उनकी कोशिश ज्यादा कारगर नहीं दिखाई पड़ती है।
Image: X
जिस तरह से दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बोल रही हैं, उससे साफ है कि आने वाले एपिसोड में उनकी दोस्ती खतरे में पड़ जाएगी। फिनाले तक यह रिश्ता टिकेगा या नहीं, यह देखने वाली बात होगी।
Image: X
शो में फैमिली वीक चल रहा है। घर में कुनिका के बेटे अयान और अशनूर के पिता गुरमीत आए थे। आने वाले एपिसोड में फरहाना की मां और गौरव खन्ना की पत्नी आएंगी। फैमिली के आने से घर का माहौल थोड़ा हल्का होगा।