
अपडेटेड 16 October 2025 at 14:55 IST
Bigg Boss 19 में हाईवोल्टेज ड्रामा, Amaal Mallik ने खोया आपा, फरहाना भट्ट के मुंह से निवाला छीनकर तोड़ी प्लेट; VIDEO
Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में फिर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। फरहाना भट्ट की एक हरकत से पूरा घर उनके खिलाफ हो गया। लेटेस्ट प्रोमो में अमाल मलिक को गुस्से में आपा खोते देखा गया। उन्होंने गुस्से में फरहाना के सामने से खाना छीनकर प्लेट तोड़ दी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

बिग बॉस 19 के घर में हर बीतते दिन के साथ ड्रामा बढ़ता ही जा रहा है। दिन पर दिन कंटेस्टेंट के बीच जुबानी जंग और लड़ाई-झगड़े भी तेज हो रहे हैं।
Image: X
अब कैंप्टेंसी टास्क में नया बवाल खड़ा हो गया। फरहाना भट्ट ने कुछ ऐसा किया, जिस पर नीलम गिरी के आंसू निकल गए। इससे अमाल का पारा भी सांतवें आसमान पर पहुंच गया।
Advertisement

बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क होगा, जिसमें कंटेस्टेंट के परिवारवालों की चिट्ठी आई है। इससे घर का माहौल काफी इमोशनल हो गया, लेकिन तभी फरहाना की एक हरकत ने घमासान मचा दिया।

कैंप्टेंसी टास्क में फरहाना के हाथ लगी नीलम गिरी के घर से आई चिट्ठी लग गई, जिसे उन्होंने शरेडर में डाल उसे नष्ट कर देती है। इस पर नीलम फूट-फूटकर रोने लगती हैं।
Advertisement

उनकी इस हरकत से पूरा घर हैरान हो जाता है। इसको लेकर तान्या मित्तल और कुनिका सदानंद ने फरहाना को खूब सुनाया। पूरा घर उनके खिलाफ हो गया।

वहीं, मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का दूसरा प्रोमो भी जारी किया, जिसमें अमाल मलिक को फरहाना पर भड़कते देखा जा सकता है।

डिनर कर रही फरहाना को देख अमाल कहते हैं, "जहर उगलकर खाना खाने का मन हो रहा है। कुछ शर्म करो।" इस पर फरहाना ने उन्हें जवाब दिया, "बाद में।"

दोनों में तीखी नोंकझोक होती है और वो गुस्से में फरहाना के हाथ से प्लेट छीनकर फेंक देते हैं। ये देख बाकी घरवाले अमाल को रोकने दौड़ते हैं। कुल मिलाकर घर में जोरदार हंगामा होता है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 16 October 2025 at 14:55 IST