
अपडेटेड 26 November 2025 at 14:39 IST
'चाय बना और सबको पिला...', Bigg Boss 19 के एक्स कंटेस्टेंट्स ने किया मजेदार डांस, VIDEO VIRAL
'बिग बॉस 19' के एक्स कंटेस्टेंस्ट्स को हाल ही में एक साथ देखा गया। सभी ने मिलकर 'चाय बना और सबको पिला' गाकर डांस भी किया।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

'बिग बॉस 19' से नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, नतालिया जानोसजेक, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद और नीलम गिरी का सफर खत्म हो चुका है।

हैरानी की बात तो ये है कि कुनिका सदानंद 'बिग बॉस 19' के फिनाले के इतने करीब आकर घर से बेघर हो गईं। शो से उन्हें उस वक्त निकाला गया, जब उनका बेटा फैमिली वीक में उन्हें बूस्ट करने आया था।
Advertisement

अब हाल ही में बिग बॉस हाउस से बेघर हुए कंटेस्टेंस्ट्स का बाहर रीयूनियन हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

खैर, इन दिनों आवेज दरबार और नीलम गिरी का एक वॉइसओवर 'चाय बना और सबको पिला' ट्रेंड कर रहा है। इसी पर सभी एक्स कंटेस्टेंस्ट्स ने खुद गाकर सीन मजेदार अंदाज में रीक्रिएट किया।
Advertisement

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आईकॉनिक ट्रेंड।' दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये आवेज और नीलम का योगदान है।’
Image: Instagram
बता दें कि बिग बॉस सीजन 19 अब अपने अंत की ओर है। शो का फिनाले महज 11 दिन दूर रह गया। ऐसे में सभी कंटेस्टेंट के बीच ट्रॉफी जीतने की रेस और तेज हो गई है।

सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार, गौरव खन्ना और अमाल मलिक का फिनाले में पहुंचना लगभग तय है। इनके अलावा नेटिजंस का मानना है कि फरहाना, प्रणित भी फिनाले की रेस में अपनी जगह बना सकते हैं।
Image: InstagramPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 26 November 2025 at 14:39 IST