
अपडेटेड 13 September 2025 at 11:30 IST
Bigg Boss 19: 61 की उम्र में तीसरी बार दुल्हन बनेंगी कुनिका सदानंद? बेटे अयान को रिश्ते से नहीं कोई ऐतराज
Kunickaa Sadanand: कुनिका सदानंद के बेटे ने अपनी मां और जीशान कादरी को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने जो कहा वो काफी वायरल हो रहा है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read

कुनिका सदानंद इन दिनों 'बिग बॉस 19' में छाई हुई हैं। शो में वो अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचा रही हैं।

इस बीच कुनिका की जीशान कादरी के साथ अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। अब कुनिका के बेटे अयान ने कहा है कि उन्हें दोनों के रोमांटिक रिलेशन से कोई एतराज नहीं है।
Advertisement

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अयान ने अपनी मां, उनके गेम और उनसे जुड़ी चीजों पर काफी बातचीत की। उन्होंने कहा कि जीशान और उनकी मां के बीच काफी अच्छी दोस्ती है।

उन्होंने यह भी कहा कि जीशान भाई मेरी मां की तरफ अट्रैक्ट हो रहे हैं। चाहे वो मानें या ना मानें लेकिन उनकी आंखों में वो स्पार्क नजर आता है।
Advertisement

अयान ने कहा कि अगर उनकी मां इस रिश्ते के लिए राजी होती हैं तो उन्हें भी कोई आपत्ति नहीं है।
Image: Instagram
अयान ने तो ये तक कह दिया कि वो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' एक्टर को जीशान से जीशान अंकल बनाने को भी तैयार हैं। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि दोनों का साथ होना मुमकिन नहीं है।

कुनिका के बेटे ने कारण बताते हुए कहा कि मेरी मां और जीशान भाई दोनों ही फायरी हैं। लेकिन जब वीकेंड के वार पर उन्होंने मेरी मां का हाथ पकड़ा तो मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ।

उन्होंने कहा कि अगर मैं मां से कहूंगा तो वो राजी हो जाएंगी। लेकिन मैं ऐसा नहीं करूंगा। जान लें कि एक टास्क के वक्त कुनिका ने मजाक-मजाक में जीशान को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था।
Image: InstagramPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 12 September 2025 at 14:44 IST