
Bhooth Bangla: सातवें दिन अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट, फिर भी अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 7: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने बड़े पर्दे पर सात दिन पूरे कर लिए हैं और ओपनिंग वीक में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
- फोटो गैलरी
- 1 min read
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने ‘भूत बंगला’ से बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। उनकी फिल्म को अब थिएटर में सात दिन पूरे हो चुके हैं और इतने दिनों में उसने 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
Image: youtube
अब Sacnilk ने हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के सातवें दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े साझा कर दिए हैं। छठे दिन के मुकाबले अक्षय कुमार स्टारर ने डे 7 पर हल्की सी गिरावट दिखाई है।
Image: youtubeAdvertisement
छठे दिन फिल्म ‘भूत बंगला’ ने 6.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि सातवें दिन इसने केवल 5.15 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़ा है जिसमें कल तक बदलाव हो सकता है।
Image: instagram
अब सात दिनों के बाद फिल्म ‘भूत बंगला’ का भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 84.05 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में कुछ दिन और लगेंगे।
Image: youtubeAdvertisement
‘भूत बंगला’ ने ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ते हुए बॉलीवुड में 2026 के तीसरे सबसे बड़े ओपनिंग वीक का रिकॉर्ड बना लिया है। उससे पहले ‘धुरंधर 2’ (623.42 करोड़) और ‘बॉर्डर 2’ (224.25 करोड़) जैसी फिल्में हैं।
Image: instagram