
Bhooth Bangla Day 5: पांचवें दिन 70 करोड़ के पार पहुंची ‘भूत बंगला’ की कमाई, मेकर्स के लिए खतरे की घंटी!
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के पांचवें दिन के शुरुआती बॉक्स ऑफिस आंकड़े सामने आ गए हैं जो कुछ खास नहीं हैं। फिल्म का कलेक्शन मंडे से ही गिर चुका है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ इसी फ्राइडे सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से इसे मिक्स्ड रिव्यू मिले थे। ऐसा ही ठीकठाक कलेक्शन ये बॉक्स ऑफिस पर कर रही है।
Image: youtube
फिल्म ‘भूत बंगला’ की शुरुआत तो बॉक्स ऑफिस पर तेजी से हुई थी। उतनी ही तेजी से वीकेंड पर इसकी कमाई में ग्रोथ देखी गई लेकिन मंडे आते ही ये आंकड़ा धड़ाम से नीचे गिर चुका है।
Image: youtubeAdvertisement
Sacnilk की माने तो, ‘भूत बंगला’ ने 19.20 करोड़ से शुरुआत की थी। फिर आया वीकेंड, दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को फिल्म ने 22.80 करोड़ कमाए और तीसरे दिन जबरदस्त उछाल दिखाते हुए 27.37 करोड़ कमा डाले।
Image: instagram
चौथे दिन आया मंडे टेस्ट जिसमें ‘भूत बंगला’ बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फिसल गई। इसने डे 4 पर केवल 7.97 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पांचवें दिन इसने कलेक्शन में मामूली सी ग्रोथ दिखाई है।
Image: instagramAdvertisement
Sacnilk के अर्ली ट्रेंड में ‘भूत बंगला’ ने पांचवें दिन यानि पहले मंगलवार को केवल 8.87 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब 5 दिनों के बाद इसका भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 72.40 करोड़ रुपये हो चुका है।
Image: IMDb
ये आंकड़े ज्यादा खास नहीं हैं। ‘भूत बंगला’ को रिलीज से पहले मिले हाइप के मुकाबले कलेक्शन काफी कम है। फिल्म कथित तौर पर 120 से 150 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई गई है।
Image: youtube