Bhool Chuk Maaf released on May 23

Bhool Chuk Maaf Day 3: दिन पर दिन बढ़ रहा राजकुमार राव की फिल्म का कलेक्शन, धमाकेदार वीकेंड के बाद अब अग्निपरीक्षा शुरू

Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

करण शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को बड़े पर्दे पर रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं।

Image: X
camera icon
2/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

राजकुमार राव की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सात करोड़ रुपये के साथ ठीकठाक ओपनिंग की थी। हालांकि, जैसे ही वीकेंड आया इसके बॉक्स ऑफिस नंबर में अच्छी खासी ग्रोथ दिखने लगी है।

Image: X
Advertisement
camera icon
3/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने रिलीज के बाद दूसरे दिन यानि पहले शनिवार को कलेक्शन में उछाल दिखाते हुए करीब 9.5 करोड़ रुपये कमाए थे। अब इसके पहले संडे को और भी बढ़िया नंबर देखने को मिल रहे हैं।

Image: Instagram
camera icon
4/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

Sacnilk ने अब इसके तीसरे दिन के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। अर्ली ट्रेंड की माने तो, राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ ने डे 3 पर करीब 11.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image: X
Advertisement
camera icon
5/5
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का तीन दिनों के बाद टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 27.75 करोड़ रुपये हो चुका है। हालांकि, कल मंडे है और इसकी असली अग्निपरीक्षा चौथे दिन से ही शुरू होगी। 

Image: Instagram
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड